कांग्रेस ने तीन और उम्मीदवार किए घोषित, राजनाथ के खिलाफ आचार्य कृष्णम को उतारा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2019 - 09:06 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार राजनाथ सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से आचार्य प्रमोद कृष्णम् को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने मंगलवार शाम को लोकसभा चुनाव के लिए आचार्य कृष्णम् के साथ दो और उम्मीदवारों के नाम घोषित किये।


पार्टी ने मध्य प्रदेश की इंदौर सीट से पंकज सांघवी और उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से विनय कुमार पांडेय को टिकट दिया है। लखनऊ सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

ऐसी अटकलें हैं कि समाजवादी पार्टी पूनम सिन्हा को यहाँ से अपना उम्मीदवार बना सकती है। सिन्हा आज ही पार्टी में शामिल हुई हैं। वह भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुये जानेमाने फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News