महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार शिवसेना में शामिल

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2019 - 04:53 PM (IST)

मुंबई: कांग्रेस से निष्कासित विधायक अब्दुल सत्तार सोमवार को आधिकारिक तौर पर शिवसेना में शामिल हो गए। अब्दुल सत्तार का शिवसेना में शामिल होना कांग्रेस के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

ठाकरे के आवास पर इस मौके पर औरंगाबाद के अभिभावक मंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। सत्तार सिल्लोड से विधायक और औरंगाबाद कांग्रेस अध्यक्ष भी थे। सत्तार ने इस वर्ष होने वाले आम चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर केवल कांग्रेस ही नहीं छोड़ी बल्कि विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया था। कांग्रेस ने बाद में सत्तार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया। बताया जाता है कि सत्तार ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार सुभाष जमबाद के खिलाफ चुनाव प्रचार किया था। 

निष्कासित विधायक ने भाजपा के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन और केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे समेत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी। रिपोटरं के अनुसार भाजपा के सिल्लोड के नेताओं ने श्री सत्तार के भाजपा में शामिल होने को लेकर कड़ा विरोध जताया था। श्री सत्तार ने शिव सेना में शामिल होने पर कहा कि यह पार्टी किसानों के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा, इसलिए, मैंने शिव सेना में शामिल होने का फैसला लिया। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी उसके लिए मैं तैयार हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News