राहुल की ताजपोशी तय, 4 दिसंबर को भरेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2017 - 10:49 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी का दिन तय हो गया है। हाल ही में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी के सांगठनिक चुनावों और राहुल के अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर चर्चा हुई थी। कुछ ही दिन में, संभवत: 4 दिसंबर को आधिकारिक रूप से पार्टी प्रमुख बन जाएंगे। ऐसे में अब खबरों की मानें तो  4 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं।

पार्टी की मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ पर हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 1 दिसंबर को जारी होगी, और नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर (दोपहर 3 बजे तक) तय की गई है। नामांकन पत्रों की छंटनी 5 दिसंबर को की जाएगी, और वैध नामांकन पत्रों की सूची भी उसी दिन दोपहर 3:30 बजे जारी कर दी जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर (दोपहर 3:30 बजे तक) है, और चुनाव लडऩे जा रहे प्रत्याशियों की अंतिम सूची उसी दिन 4 बजे जारी की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रस्तावित तारीख समिति ने कांग्रेस अध्यक्ष को दे दी है। हालांकि समिति इसमें बदलाव कर सकती है। अगर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सिर्फ राहुल गांधी ही नॉमिनेशन भरते हैं और कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं होता तो इसका मतलब है 1 दिसंबर ही को डिक्लेयर कर दिया जाएगा की कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News