कॉलेजियम ने की दिनेश माहेश्वरी, संजीव खन्ना को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाने की सिफारिश

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 11:38 PM (IST)

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजीव खन्ना को शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाले पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने 10 जनवरी को अपनी बैठक में न्यायमूर्ति माहेश्वरी और न्यायमूर्ति खन्ना के नामों की सिफारिश का फैसला किया।

फैसला लेने वाले कॉलेजियम में न्यायमूर्ति ए के सीकरी, न्यायमूर्ति एस ए बोवड़े, न्यायमूर्ति एन वी रमन और न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा भी थे। फैसले को शीर्ष न्यायालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News