Heat Wave: 7 राज्यों में भीषण गर्मी... 24 से 26 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब में बारिश

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2025 - 10:22 AM (IST)

नेशनल डेस्क: फरवरी के आखिरी सप्ताह में मौसम ने करवट ले ली है। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि दोपहर में तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार (24 फरवरी) से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका असर उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा।

दक्षिण भारत में बढ़ेगी गर्मी:
तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में फरवरी के अंत तक तापमान बढ़ने की संभावना है। मार्च की शुरुआत से दक्षिणी राज्यों में गर्मी और अधिक महसूस की जाएगी, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

 फरवरी के आखिरी सप्ताह में देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सुबह और शाम हल्की ठंडक बनी हुई है, लेकिन दोपहर में बढ़ते तापमान से गर्मी का अहसास हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार (24 फरवरी) से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी संभव
मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 26 फरवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों—अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, मिजोरम और असम में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में 27 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान, बारिश के आसार
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हल्के बादल छाए रहने से मौसम ठंडा बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से बादलों की आवाजाही तेज होगी और हल्की बारिश भी हो सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

राजस्थान और बिहार में भी बदलेगा मौसम
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर बारिश के आसार हैं। बिहार में भी सोमवार से कुछ जिलों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
 
यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी जारी है। वाराणसी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, 27 फरवरी तक पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी और मध्य यूपी में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

हिमाचल और कश्मीर में भारी बर्फबारी का अलर्ट
लखनऊ, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर और शामली में हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग में भारी बर्फबारी हुई है। मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 25 से 28 फरवरी के बीच कश्मीर और हिमाचल के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News