कश्मीर घाटी में ठंड में बढ़ोतरी के चलते जमने लगे जल स्रोत

punjabkesari.in Thursday, Dec 06, 2018 - 04:36 PM (IST)

श्रीनगर  : कश्मीर में शीतलहर के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। इससे तापमान में गिरावट निरंतर जारी है। इसी बीच श्रीनगर में ठंड में बढ़ोतरी के चलते जल स्रोत जमना शुरू हो गए हैं। यहां तक की घरों में रखे बर्तनों का पानी भी जमने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के भीतर आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


उन्होने कहा कि दक्षिण कश्मीर के मश्हूर पर्यटन स्थल पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.0 जबकि मश्हूर स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लेह का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News