दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा 12 साल का रिकार्ड, 3.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

punjabkesari.in Sunday, Dec 23, 2018 - 11:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी है। ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। दिल्लीवासियों को रविवार को इस मौसम की सबसे सर्द सुबह का सामना करना पड़ा। राजधानी में न्यूनतम तापमान घटकर 3.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम है। पिछले 12 वर्षों में रविवार को सबसे न्यूतम तापमान रिकार्ड गया। गुरुग्राम में न्‍यूनतम तापमान 1.4 डिग्री तक चला गया था।
PunjabKesari

दिल्ली में रविवार सुबह में धुंध छायी रही और सूरज ऊपर चढऩे के साथ-साथ आसमान धीरे-धीरे साफ हुआ। ठंड के साथ-साथ दिल्ली वासियों को खराब आबोहवा से दो-चार होना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत में चल रही शीत लहर के कारण पारे में गिरावट आई है। सुबह आठ बजे तक दिल्ली में कोहरे के कारण दृश्यता 300 मीटर थी। अगले दो-तीन दिनों तक सुबह और रात को अधिक ठंड बनी रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि दिन में धूप की वजह से कुछ राहत मिलेगी। 
PunjabKesari

हरियाणा में करनाल के रविवार को शून्य डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, बरेली और मेरठ मंडलों में रात के तापमान में जबर्दस्त गिरावट आई। सबसे कम 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान मुजफ्फरनगर जिले में दर्ज किया गया।

PunjabKesari
बता दें कि जम्मू और श्रीनगर में शुक्रवार को इस मौसम की सबसे सर्द रात बीती। जम्मू में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि श्रीनगर में पारा माइनस 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, कारगिल में अधिकतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बर्फबारी से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग एक तरफा ही चल रहा है। वहीं मुगल रोड करीब दस दिन से बंद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News