दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप बरकरार, 3 दिन घने कोहरे का अलर्ट
punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2023 - 10:23 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार सुबह शीतलहर का प्रकोप रहा और सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक जनवरी 2021 के बाद से इस महीने सबसे कम तापमान है। लोधी रोड पर स्थित मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में ठंड को लेकर 6 दिन का अलर्ट जारी किया है
लोधी रोड पर ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का मुख्यालय स्थित है। IMD ने पहले दिल्ली में 17-18 जनवरी तक शीतलहर के लिए ओरेंज चेतावनी जारी की थी। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 5 से 9 जनवरी तक भीषण शीतलहर चली जो एक दशक में इस महीने में प्रचंड शीतलहर की दूसरी सबसे लंबी अवधि रही।
Delhi shivers as Lodhi Road records a minimum temperature of 1.6 degrees Celsius while Safdarjung records a 1.4 degrees Celsius minimum temperature today, as per the IMD.
— ANI (@ANI) January 16, 2023
(Representational image) pic.twitter.com/giOJXMWfyD
अभी तक इस महीने 50 घंटे तक घना कोहरा दर्ज किया गया जो 2019 के बाद से सबसे अधिक है। मैदानी हिस्सों में शीतलहर की घोषणा तब की जाती है, जब न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। भीषण शीतलहर की घोषणा तब की जाती है जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।