Weather update: एक बार फिर इन राज्यों में होगी भारी बारिश और ओलावृष्टि: IMD की चेतावनी

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2024 - 04:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई बारिश के बाद लौटी ठंड की लहर अब कम हो रही है। हालांकि अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई जगहों पर अभी भी बारिश की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, 11 से 14 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 12 से 14 मार्च के बीच मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च तक पंजाब में मौसम साफ रहेगा। 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व वर्षा की संभावना हैं। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। रविवार को चंडीगढ़, लुधियाना, पठानकोट, फरीदकोट, बरनाला में अधिकतम तापमान 26.3 से 26.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अन्य सभी जिलों में दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी पंजाब के ज्यादातर जिलों में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News