उत्तर भारत में फिर से बढ़ी ठंड, 8.8 डिग्री के साथ दिल्ली में मार्च का सबसे ठंडा दिन आज

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2024 - 12:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बीते दिनों  उत्तर भारत में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण ज़्यादातर हिस्सों में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। दिन के समय धूप निकलती है, जिससे सुबह और शाम के वक्त सर्द हवाओं का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को मार्च महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 8.8 दर्ज किया गया जो औसत से पांच डिग्री नीचे है।

देश की राजधानी दिल्ली में आज यानि की गुरुवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की आशंका है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है। IMD का कहना है कि पिछले 12 सालों में, दिल्ली में मार्च के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News