10 साल की बच्ची के रेप-मर्डर पर ब्रीफिंग से पहले हंसते दिखे पुलिस अधिकारी, महिला अफसर को भी नहीं आई शर्म- Video

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 03:28 PM (IST)

Coimbatore rape Case: तमिलनाडु के कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची के रेप और हत्या मामले को लेकर जहां राज्यभर में गुस्से का माहौल बना हुआ है वहीं इसी बीच तमिलनाडु पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी के हंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है।

वायरल वीडियो में पश्चिमी क्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (IG) आर वी रम्या भारती मीडिया से बातचीत शुरू करने से पहले हंसती और सामान्य बातचीत करती नजर आ रही हैं। यह प्रेस ब्रीफिंग उसी बच्ची के रेप और मर्डर केस को लेकर थी, जिसने पूरे राज्य को झकझोर दिया है।

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई। कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि इतने संवेदनशील मामले में वरिष्ठ अधिकारी का इस तरह हंसना लोगों की भावनाओं के प्रति असंवेदनशीलता दिखाता है।

एक यूजर ने लिखा, “पूरा तमिलनाडु बच्ची की दर्दनाक हत्या से दुखी है और अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले हंसते दिखाई दे रहे हैं।”

यह मामला उस समय और ज्यादा चर्चा में आया जब उसी दिन तमिलनाडु की उद्योग मंत्री एस कीर्तन भी एक अलग वीडियो को लेकर विवादों में घिर गईं। मीडिया से बातचीत के दौरान वह मुस्कुराती नजर आईं, जिसके बाद विपक्ष ने उन पर भी संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। दरअसल, मंत्री से बच्ची की हत्या को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा कि वह केवल “प्रशासनिक सवालों” का जवाब देंगी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी बॉडी लैंग्वेज और मुस्कान को लेकर आलोचना शुरू हो गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि मंत्री मामले को गंभीरता से नहीं ले रही हैं और उनका रवैया पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशील नहीं था। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद मंत्री कीर्तन ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी मुस्कान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और इसे राजनीतिक रूप दिया जा रहा है। उनका कहना था कि बातचीत खत्म होने के दौरान चेहरे पर सामान्य मुस्कान आ गई थी, जिसका घटना से कोई संबंध नहीं था। 

कोयंबटूर के सुलूर इलाके में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच तेज कर दी गई है।

मुख्यमंत्री विजय ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिया आदेश
मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फास्ट-ट्रैक जांच का भरोसा दिया है। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर अभी तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News