'पैंट उतर गई चाचा...' हवा में उल्टा लटककर दिखा रहे थे टैलेंट, बैलेंस बिगड़ा तो खिसक गया पजामा, मजेदार Video Viral
punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 09:46 AM (IST)
Funny Stunt Video Viral : इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों एक ऐसा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है जिसे देखकर पहले तो लोगों की सांसें थम गईं लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई ठहाके मारकर हंसने लगा। वीडियो में एक उम्रदराज व्यक्ति (चाचा) शूटिंग के दौरान 'खतरों के खिलाड़ी' बनने की कोशिश कर रहे थे लेकिन एक छोटी सी चूक ने उनके पूरे स्टंट का कबाड़ा कर दिया और उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
उल्टा लटककर किया एक्शन सीन का ट्राई
वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शूटिंग सेट पर स्टंट की तैयारी चल रही है। वीडियो की शुरुआत में एक व्यक्ति झूले जैसी एक बेहद ऊंची रस्सी पर पैर फंसाकर उल्टा लटक जाता है। सेट पर मौजूद एक अन्य क्रू मेंबर उन्हें झूले पर ठीक से सेट होने में मदद करता है।
जैसे ही चाचा सेट हो जाते हैं, झूला बहुत तेजी से ऊपर की ओर जाता है और वे जमीन से कई फीट ऊपर हवा में पहुंच जाते हैं। नीचे खड़े बाकी लोग इस पूरे स्टंट का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे और शोर मचाकर चाचा का हौसला बढ़ा रहे थे कि तभी अचानक सब कुछ उल्टा हो गया।
Shooting gone wrong!! 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/Vtzygo0F1H
— कुंभकरण (@_kumbhkaran) July 17, 2026
स्टंट का क्लाइमेक्स बेहद दर्दनाक होने वाला था लेकिन वह मजेदार मोड़ पर खत्म हुआ। कुछ ही सेकंड हवा में रहने के बाद झूला जब तेजी से वापस नीचे आया, तो चाचा अपना संतुलन खो बैठे। बैलेंस बिगड़ते ही वे सीधे अपने सिर और कंधे के बल धड़ाम से जमीन पर आ गिरे। उन्हें इस तरह गिरता देख वहां मौजूद लोग घबरा गए और उनकी तरफ दौड़े।
गिरते ही छूट गई सबकी हंसी
जैसे ही चाचा जमीन पर गिरे, झटके की वजह से उनका कुर्ता ऊपर चढ़ गया और उनका पजामा भी नीचे खिसक गया। पहले तो लोग डरे हुए थे लेकिन चाचा की इस हालत को देखकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। हालांकि एक-दो लोगों ने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें उठाया और संभाला जबकि बाकी लोग उनके आसपास खड़े होकर मुस्कुराते नजर आए।
यूजर्स ने लिए जमकर मजे
यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है और मीम्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स इस पर बेहद फनी कमेंट्स कर रहे हैं:
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा— चाचा ने एक्शन फिल्म से सीधे रोमांटिक और कॉमेडी जॉनर में एंट्री मार दी।
दूसरे यूजर ने लिखा— कहानी से यही सीख मिलती है कि बाहर चाहे जो पहनो, अंदर अच्छे कपड़े हमेशा पहनने चाहिए।
एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा— लगता है इस स्टंट के प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी थे और डायरेक्टर डेविड धवन, तभी ऐसा गजब सीन बन गया।
