विदेशों में भी 'कॉकरोच जनता पार्टी' की गूंज; इन 4 देशों ने गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा, 'Melody' ने भी तोड़ा रिकार्ड
punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 03:42 PM (IST)
International Desk:इस हफ्ते भारत में वायरल हुए दो शब्द “कॉकरोच जनता पार्टी” और “Melody” अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गए हैं। Google Trends के आंकड़ों के अनुसार इन दोनों शब्दों को विदेशों में भी बड़ी संख्या में सर्च किया गया।
The account Cockroach Janta Party, which gained the fame overnight is based in United Staes not India. Lol! https://t.co/6BTuw8cz07 pic.twitter.com/SXbDAk4k3U
— Chauhan (@Platypuss_10) May 20, 2026
विदेशों में ट्रेंड हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’
“कॉकरोच जनता पार्टी” की शुरुआत भारत में एक सोशल मीडिया व्यंग्य अभियान के रूप में हुई थी। लेकिन देखते ही देखते यह इंटरनेट की सीमाएं पार कर विदेशों तक पहुंच गई। Google Trends के मुताबिक UAE, नेपाल, कतर और कुवैत में लोगों ने इस शब्द को सबसे ज्यादा सर्च किया। माना जा रहा है कि इन देशों में बड़ी भारतीय आबादी और सोशल मीडिया पर भारतीय राजनीतिक चर्चाओं की लोकप्रियता इसकी बड़ी वजह रही।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल मीम्स, व्यंग्य पोस्ट और राजनीतिक बहसों ने “Cockroach Janata Party” को अंतरराष्ट्रीय चर्चा का हिस्सा बना दिया।
#CockroachJantaParty
— RajFromIndia (@ind_FromCanada) May 22, 2026
The campaign song of the Cockroach Janta Party is spreading like wildfire and being watched everywhere across the globe!
In this hyper-connected Internet world, the Revolution knows absolutely no boundaries! From the bustling streets of India to the United… https://t.co/YAmZkD9d28 pic.twitter.com/dvBrPR1BiS
‘Melody’ ने भी बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड
दूसरी तरफ “Melody” शब्द ने भी दुनिया भर में जबरदस्त ट्रेंड किया। इसकी वजह बनी प्रधानमंत्री Narendra Modi और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni की मुलाकात। जब मोदी ने मेलोनी को Melody टॉफी गिफ्ट की, तो सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। इसके बाद “Melody” अचानक Google Trends में ऊपर पहुंच गई।दिलचस्प बात यह रही कि तंजानिया में “Melody” सबसे ज्यादा सर्च की गई। हालांकि वहां इसका संबंध लोकप्रिय गायक Jay Melody से भी जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा म्यांमार, स्लोवाकिया और केन्या में भी यह शब्द तेजी से ट्रेंड हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने MELODY टॉफी को कितना संभाल कर रखा है देखिए!
— Nitin Prajapati (@Prajapat204) May 20, 2026
मोदी जी पहले :-
UAE
Netherlands
Sweden
Norway
तब जाकर ITALY आए हैं और MELONI को MELODY टॉफी गिफ्ट किया है। pic.twitter.com/iRWtfdB6me
फिर दिखी इंटरनेट की ताकत
इन दोनों ट्रेंड्स ने एक बार फिर दिखा दिया कि आज सोशल मीडिया और इंटरनेट किसी भी स्थानीय मुद्दे या मजाक को कुछ ही घंटों में ग्लोबल चर्चा बना सकते हैं। एक तरफ राजनीतिक व्यंग्य था, दूसरी तरफ एक छोटी सी टॉफी — लेकिन दोनों ने दुनिया भर के इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच लिया।
