CNG स्टीकर घोटाले में केजरीवाल से मांगा जवाब!

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2016 - 05:35 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सम-विषम योजना के दौरान सीएनजी स्टीकर बांटने में करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस पर जवाब देने की मांग की है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार को यह बताना होगा कि मोटरसाइकिल को सीएनजी का स्टीकर कैसे मिल गया। 

सम-विषम योजना के दौरान सीएनजी से चलने वाले वाहनों को अलग रखा था और इसके लिए इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) का स्टीकर अनिवार्य बनाया गया था। इससे पहले भी एक स्टिंग में स्टीकर बेचे जाने का मामला सामने आने पर एक सीएनजी स्टेशन को निलंबित किया गया था।  

कल छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में भावना अरोड़ा नाम की एक महिला ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि सीएनजी स्टीकर के नाम पर घोटाला हुआ है और इसके सबूत हैं। केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी। महिला को आज एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। 

उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता की भावना से खिलवाड़ कर रही है। इसमें दिल्ली की जनता को धोखा दिया। पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंकने वाले जरनैल सिंह को विधायक बनाया। आटो परमिट और सीएनजी स्टीकर घोटाले की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सरकार की सम-विषम योजना को राजधानी के लोगों ने राजधानी के लोगों ने पूरा सहयोग दिया लेकिन जनता को सरकार ने धोखा दिया। 

उन्होंने दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए मुख्यमंत्री पर स्याही फेंकने वाली युवती दो महीने से मिलने के लिए चक्कर काट रही थी, किन्तु आम आदमी की सरकार का राग अलापने वाले केजरीवाल ने मिलने का समय नही दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News