दुर्घटना देख CM रूपाणी ने रोका काफिला, घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 09, 2019 - 11:23 AM (IST)

नेशनल डेस्क: गुजरात में गांधीनगर के इनफोसिटी क्षेत्र में एक दुर्घटना देख कर राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का काफिला रुक गया। रूपाणी ने अपने काफिले की कार में हादसे में घायल हुई महिला का प्राथमिक उपचार करवाया।

पुलिस ने बताया कि गांधीनगर से सरगासण गांव के पास स्कूटर पर जा रही महिला सड़क हादसे में घायल हो गयी। दुर्घटना के चलते भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गये थे। महिला को रोड पर बेहोश देखकर मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रूकवा दिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत अधिकारियों को घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का आदेश दिया। 

बेहोश महिला की पहचान सेक्टर चार ए निवासी रंजनबेन मावलिया (30) के रूप में हुयी है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि मुख्यमंत्री ने किसी की मदद की हो। पिछले महीने भी हाईवे पर हादसा हुआ था। वहां भी मुख्यमंत्री ने अपने काफिले को रोककर दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News