सीएम रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर किया कटाक्ष, एक ने अय्याशी के लिए बनाया शीश महल, ये जनता के लिए बना

punjabkesari.in Wednesday, Jul 02, 2025 - 04:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में जीर्णोद्धार के बाद शीश महल का उद्घाटन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक शीश महल जनता के पैसे से अपनी अय्याशी के लिए बनाया गया था, जबकि आज जिस शीश महल का उद्घाटन हो रहा है, वह जनता के लिए, जनता के द्वारा और जनता के प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें सौंपा गया है।

PunjabKesari

पिछली सरकार पर बोला हमला-

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि LG पार्क में कई बार आ चुके हैं और इस पार्क के Restoration में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है। सीएम ने पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां पर पहले कुछ भी व्यवस्था नहीं थी। ऐतिहासिक धरोहरें मिट्टी में दबी पड़ी थीं, लेकिन आज उन्हें फिर से जीवंत किया गया है। उन्होंने कहा, "मैं जनता को एक सुंदर शीश महल बनाकर सौंप रही हूं। अब इसकी देखरेख करना हमारे क्षेत्रवासियों का फर्ज है।"

ये भी पढ़ें- टाटा मोटर्स ने शुरु की इस नई ईवी की बुकिंग्स, बस इतना देना होगा टोकन अमाउंट

रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि हर विधानसभा में आज विकास के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार को LG से बहुत तकलीफ थी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि "वर्षों से हमारी इस विधानसभा में कभी किसी ने भी झांककर भी नहीं देखा। आखिरी बार जहां पर अगर कोई मुख्यमंत्री इस विधानसभा में आया था तो वह साहिब सिंह वर्मा थे।"

PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले-

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अलावा दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी मौजूद थे। LG सक्सेना की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि LG का सहयोग उन्हें हमेशा से मिला है और उनका लक्ष्य एक ऐसी दिल्ली बनाना है जो सुंदर, हरित और स्वच्छ हो। उन्होंने कहा, "जो निगेटिव चीजें पहले हुआ करती थीं, अब उन्हें एक पॉजिटिव दिल्ली में तब्दील करना है। इस पार्क को हम और ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।"

ये भी पढ़ें- पहली बार नौकरी मिलते ही सरकार देगी इतने पैसे, केंद्र ने ELI स्कीम को दी मंजूरी; जानिए योजना के फायदे?

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा, "शालीमार बाग का एक सुदीर्घ इतिहास रहा है। शालीमार बाग और इसके अंदर बनी हुईं ऐतिहासिक इमारतें, शीश महल दुरावस्था की भेंट चढ़ गए थे। ASI और DDA ने मिलकर जो भव्यता और दिव्यता इस पार्क को दी है, वो निश्चित रूप से अभिनंदन के योग्य है।" शेखावत ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व की भी तारीफ की और कहा, "मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में सरकार बनने के बाद जिस तरह से कामों को गति मिली है, उसको पूरा देश और दिल्ली के लोग एक नए उत्साह और ऊर्जा के साथ देख रहे हैं।"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News