सफाई कर्मियों की हड़ताल: केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना
punjabkesari.in Monday, Oct 08, 2018 - 10:54 PM (IST)
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘कुछ अमीर लोगों के रिण माफ करने होते तो ये तुरंत कर देते, लेकिन नगर निगम के गरीब कर्मचारियों को देने के लिए पैसे नहीं हैं, जो पिछले तीन सप्ताह से हड़ताल पर है।’
भाजपा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह केंद्र द्वारा ईडीएमसी को दिए जाने वाले कोष को लेकर ‘‘झूठ’’ बोल रहे हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के सफाई कर्मचारी वेतन के नियमित भुगतान और कर्मियों को स्थायी किए जाने की मांग को लेकर 12 सितंबर से हड़ताल पर हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केंद्र को नगर निगमों को 5000 करोड़ रुपए देने हैं।
पिछले हफ़्ते, SC की सलाह पर दिल्ली सरकार ने MCD को 500 करोड़ दिए। आज केंद्र ने SC की सलाह के बावजूद 500 करोड़ रुपए देने से मना किया जबकि केंद्र का MCD को 5000 करोड़ देना बनता है
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 8, 2018
क्या भाजपा की दिल्ली के प्रति यही ज़िम्मेदारी है? फिर दिल्ली वाले आपको LS चुनाव में क्यों वोट दें?
केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘पिछले हफ्ते, उच्चतम न्यायालय की सलाह पर दिल्ली सरकार ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को 500 करोड़ रुपए दिए। आज केंद्र ने उच्चतम न्यायालय की सलाह के बावजूद 500 करोड़ रुपए देने से मना किया जबकि केंद्र का एमसीडी को 5000 करोड़ रुपए देना बनता है। क्या भाजपा की दिल्ली के प्रति यही जिम्मेदारी है? फिर दिल्ली वाले आपको लोकसभा चुनाव में क्यों वोट दें?’’
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘धोखा, दिल्ली की जनता के साथ धोखा, एमसीडी चुनाव के समय मनोज तिवारी और सभी भाजपा नेताओं ने जनता से वादा किया था, एमसीडी चुनाव जिताएं, हम सीधे मोदी जी से फंड ले कर आया करेंगे, दिल्ली को स्वच्छ बनाएंगे, अब केंद्र ने एमसीडी को दुलत्ती मार दी, ये जुमला साबित हूआ।’’
दिल्ली के मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal ने बड़ा झूठ बोला कि EDMC को ढाई गुणा 950 करोड़ रूपये दिये।
— Vijender Gupta (@Gupta_vijender) October 8, 2018
जबकि वास्तविकता है कि इसमें से 350 करोड़ रूपये लोन है
जिस पर सूदखोर @AAPDelhi सरकार,
मजबूर EDMC से 10.50 % की दर से ब्याज वसूल रही है।@BJP4Delhi @BJP4India https://t.co/ApsyLe8yyL
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा झूठ बोला कि ईडीएमसी को 950 करोड़ रुपए दिए। जबकि वास्तविकता है कि इसमें से 350 करोड़ रुपए लोन है, जिस पर सूदखोर दिल्ली आप सरकार, मजबूर ईडीएमसी से 10.50% की दर से ब्याज वसूल रही है।’’ भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने ‘‘जानबूझकर तथ्य छुपाए’’ और अनुदान सहायता के रूप में बड़े आकंड़ों को दर्शाने की यह ‘‘बेईमानी’’ है, जिसमें वास्तव में रिण राशि और ब्याज शामिल है।