छोले समोसे, आलू टिक्की बर्गर लोगों की पहली पसंद, उबर ईट्स पर मिले सर्वाधिक ऑर्डर

punjabkesari.in Tuesday, Dec 12, 2017 - 09:43 PM (IST)

नई दिल्ली: टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली अमेरिकी कंपनी उबर के ऑनलाइन खाद्य प्लेटफॉर्म‘उबर ईट्स’पर छोले समोसे और आलू टिक्की बर्गर सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए। भारत में इन खाद्य पदार्थों ने मध्य पूर्वी और अमेरिकी व्यंजनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 

कंपनी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त भारतीय व्यंजनों का केन्र्स, एडिलेड, बैंकाक, गोल्ड कोस्ट और न्यू कैसल जैसे शहरों में इनका क्रेज देखा गया। उपभोगक्ताओं ने उबर ईट्स का इस्तेमाल करके भारतीय व्यंजन प्राप्त किए। भारत में इस साल की शुरुआत में ऊबर ईट्स सेवा शुरू की गई थी, वर्तमान में यह छह शहरों में उपलब्ध है।

उबर ने 2017 के लिए ट्रेंड रपट में कहा, "18 जून को हमें सबसे ज्यादा आर्डर प्राप्त हुए और ऊबर ईट्स पर सर्वाधिक ऑर्डर समोसे छोले, आलू टिक्की और चिकन बिरयानी के लिए किया गया। भारतीयों ने भारतीय व्यंजनों को शीर्ष स्थान दिया है जबकि इसके बाद मध्य पूर्वी और अमेरिकी व्यंजन को स्थान दिया गया"।हालांकि, उबर ने आर्डर की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी है। भारतीय बाजार में उबर ईट्स का मुकाबला जोमाटो, फूड पांडा और स्विगी से है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News