अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात, चीन ने भारत को फिर किया अलर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Oct 31, 2018 - 05:21 PM (IST)

नई दिल्ली: चीन ने एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार भारत को अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ जैसे हालात की आशंका पर सतर्क किया है। एक भूस्खलन की वजह से तिब्बत में नदी में पानी का प्रवाह बाधित हो गया है। जल संसाधन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि भूस्खलन और उसके बाद कृत्रिम झील बनने की जानकारी भारत को सोमवार देर शाम राजनयिक माध्यमों से और उस प्रणाली के तहत अलग-अलग दे दी गयी, जिसके तहत चीन ब्रह्मपुत्र के साथ जलीय आंकड़े साझा करता है। 

PunjabKesari

ब्रह्मपुत्र नदी के पास के जिलों को रखा गया हाई अलर्ट 
केंद्रीय जल आयोग ने ट्वीट किया, ‘‘चीन की ओर से मिली ताजा जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर 2018 को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे (चीनी समयानुसार सुबह नौ बजे) भूस्खलन की जगह रुके हुए पानी की मात्रा अनुमानत: 337 एमसीएम है।’’

PunjabKesari
चीन ने 17 अक्टूबर को भारत को तिब्बत में यारलुंग सांगपू नदी के निचले हिस्सों में मिलिन काउंटी में जियाला गांव के पास भूस्खलन के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद एक कृत्रिम झील बन गई थी। जब झील से पानी निकलना शुरू हो गया तो अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी के पास के जिलों को बाढ़ की आशंका को लेकर हाई अलर्ट पर रखा गया।  

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News