होटल के कमरे में देख रहा था Adult Film, अचानक स्क्रीन पर दिख गया Girlfriend के साथ खुद का Private Video, हाथ-पांव...

punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 11:35 AM (IST)

Private Video Leak : कल्पना कीजिए कि आप इंटरनेट पर कोई वीडियो देख रहे हों और अचानक स्क्रीन पर आप खुद और आपकी पार्टनर नजर आएं। चीन के शेनझेन में एरिक (बदला हुआ नाम) के साथ कुछ ऐसा ही खौफनाक हादसा हुआ जिसने प्राइवेसी और सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं।

अपनी ही बर्बादी का गवाह बना शख्स

हॉन्गकॉन्ग के रहने वाले एरिक को अक्सर इंटरनेट पर रियल लाइफ वीडियो देखना पसंद था। साल 2023 में वह अपनी गर्लफ्रेंड एमिली के साथ एक होटल में रुका था। कुछ हफ्तों बाद जब वह एक एडल्ट वेबसाइट ब्राउज़ कर रहा था तो उसे एक वीडियो दिखा। वीडियो देखते ही उसके हाथ-पांव ठंडे पड़ गए—उसमें वही होटल का कमरा था वही सामान था और बेड पर वह खुद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद था। 

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अप्रैल से सस्ता हो जाएगा इन 10 ट्रेनों का सफर! जानें किराए में कितनी होगी बचत?

छिपे हुए एक छोटे से कैमरे ने उनके करीब एक घंटे के निजी पलों को रिकॉर्ड कर लिया था और उसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया था। एरिक ने बताया, "मुझे पहले ऐसे वीडियो असली लगते थे इसलिए मैं उन्हें देखता था। पर जब मैं खुद शिकार बना तब समझ आया कि यह कितना घिनौना और डरावना अपराध है।"

रिश्ते में दरार और पहचान छुपाने की मजबूरी

इस घटना ने एरिक और एमिली की ज़िंदगी को नर्क बना दिया है। वीडियो सामने आने के बाद दोनों के बीच हफ्तों तक बातचीत बंद रही। एमिली को डर है कि कहीं उसके परिवार या दोस्तों ने वह वीडियो न देख लिया हो। अब यह कपल बाहर निकलते वक्त टोपी और चश्मा पहनता है ताकि कोई उन्हें पहचान न ले। उन्होंने होटलों में रुकना लगभग बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Actress Died: वो 'शापित' शो जिसमें हुई थी दो Actress की मौत, तीसरी गुमनाम! ऐसा सीरियल जिसने हिला दिया था पूरा Bollywood

चीन में स्पाईकैम का खूनी कारोबार

यह कोई इकलौती घटना नहीं है। एक जांच में खुलासा हुआ है कि चीन के विभिन्न होटलों से 180 से ज्यादा हिडन कैमरे बरामद किए गए हैं। सरकार की सख्ती के बावजूद इंटरनेट पर चोरी-छिपे बनाए गए हजारों वीडियो धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। सरकार ने अब होटल मालिकों के लिए हर कमरे की बारीकी से जांच करना अनिवार्य कर दिया है लेकिन अपराधियों के नए-नए तरीके पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं।

मुसाफिरों के लिए बड़ी चेतावनी

यह घटना उन सभी के लिए एक सबक है जो होटलों में रुकते समय प्राइवेसी को हल्के में लेते हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि कमरे में प्रवेश करते ही लाइट बंद कर फोन के कैमरे या स्पाई डिटेक्टर से शीशे, एसी वेंट और चार्जिंग पॉइंट्स की जांच जरूर करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News