18000 रुपए का कमरा और बिस्तर पर खटमल! 5-स्टार होटल का वायरल वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 01:37 AM (IST)

नेशनल डेस्कः अक्सर हम देखते हैं कि जब लोग घूमने-फिरने या किसी काम से दूसरे शहरों में जाते हैं, तो वे होटल का कमरा बुक करते हैं। लेकिन कमरों की हालत की वजह से उन्हें निराशा का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर किसी फाइव-स्टार होटल के कमरे, जिसकी कीमत 15 से 18 हजार रुपये है, उसके बिस्तर पर खटमल हों, तो आप क्या कहेंगे।

ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर एक एक्स (पहले ट्विटर) यूजर अरविंद शर्मा (@sarviind) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखने को मिला है। शर्मा ने देहरादून के मशहूर 5-स्टार होटल 'ताज' की सर्विस पर बड़े सवाल उठाए हैं। वीडियो में होटल के कमरे के बिस्तर और तकियों पर जिंदा खटमल चलते दिख रहे हैं।

वीडियो बनाने वाले शख्स ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि 15,000 से 18,000 रुपये प्रति रात का किराया देने के बावजूद ग्राहकों को इतनी खराब सुविधाएं मिल रही हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि बिस्तर पर बहुत सारे खटमल रेंग रहे हैं और कुछ तकियों के अंदर से निकल रहे हैं।

अरविंद शर्मा ने अपनी पोस्ट के ज़रिए ताज होटल के मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए लिखा, "18,000 रुपये खर्च करके क्या मिलता है?" और 5-स्टार होटल में ऐसी हालत पर हैरानी जताई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जो लग्ज़री होटलों में सफ़ाई के स्टैंडर्ड पर सवाल उठाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News