अमेरिका के एक घर में बेहद बुरी दशा में पाए गए बच्चे, मां-बाप देते थे असहनीय यातनाएं

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 08:10 PM (IST)

लॉस एंजिलिसः अमेरिका से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कैलिफोर्निया के एक घर में 10 बच्चे बेहद बुरी हालत में पाए गए। उन्हें उनके माता-पिता शरीर पर गर्म पानी डालकर, तीर से मारकर और मुंह में बार-बार पानी डालकर अलग-अलग तरह से यातनाएं देते थे।

अभियोजकों ने बच्चों की मां 30 साल की इना रोजर्स की जमानत की राशि बढ़ाने के लिए दायर किए गए प्रस्ताव में बच्चों को दी गई प्रताड़ना का विस्तार से उल्लेख किया है। रोजर्स को हिरासत में लेने का आदेश दिया गया और जमानत की राशि 4,95,000 डॉलर तय कर दी गई।

दी जाती थी तरह-तरह की यातनाएं
अभियोजकों के अनुसार इन बच्चों को लगातार बुरी तरह से यातनाएं दी जा रही थीं। उन्हें मुक्के मारे जाते थे, उनका गला दबाया जाता था, शरीर पर दांतों से काटा जाता था, उन्हें तीर और एयरगन से मारा जाता था, छड़ी एवं बल्लों से पीटा जाता था, उनके मुंह में बार-बार पानी भर दिया जाता था और शरीर पर गर्म पानी डाल दिया जाता था। इनकी वजह से बच्चों के शरीर पर अलग अलग तरह के घाव और दाग हैं, कुछ की बांहें भी टूटी हुई हैं। रोजर्स का 12 साल का एक बेटा लापता होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें इन चीजों का खुलासा हुआ। लड़के का बाद में पता चल गया।

पहले से दर्ज हैं कई मामले
रोजर्स और उसके पति जोनाथन एलेन (29) को 31 मार्च को सैन फ्रांसिस्को के पास स्थित फेयरफील्ड कस्बे में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार एवं उन्हें यातनाएं देने को लेकर कई मामले दर्ज किए गए हैं। अभियोजकों ने बताया कि अधिकारियों ने घर में घुसने के बाद नौ बच्चे को एक कमरे में एक साथ बैठा पाया।

उन्होंने बताया कि घर बहुत ही गंदी स्थिति में था, चारों तरफ कपड़े, कचरा और मल बिखरा पड़ा था।  पुलिस के अनुसार बच्चों की उम्र चार महीने से 12 साल के बीच है। उन्हें सरकार ने अपने संरक्षण में ले लिया। अभियोजकों के प्रस्ताव के मुताबिक, ‘‘जांच के दौरान बच्चों ने अपने दुर्व्यवहार की घटनाओं के बारे में बताया।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News