VIDEO: बच्चे की PM मोदी से गुजारिश, लौटा दो हमारे बुरे दिन!

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2017 - 02:48 PM (IST)

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर इन दिनाें एक वीडियाे वायरल हाे रहा है। इसमें एक छोटा बच्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुराने बुरे दिन लौटाने की गुजारिश कर रहा है। वीडियाे में यह बच्चा जिस अंदाज में 'दाेस्ताें' शब्द बाेल रहा है, वह सुनकर अापकी भी एक पल के लिए हंसी छूट जाएगी। वह अपने आपको तीसरा कक्षा का छात्र बताते हुए कहता है कि लोगों को अच्छे दिनों के नाम पर धोखा मिला है। 



क्या यही हैं अच्छे दिन?
वह पूछता है, क्या यही हैं अच्छे दिन कि गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया जाए। अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले तलवार उठाने वाले शेर ए हिंद टीपू सुल्तान को देश का गद्दार बताया जाए। सरहद पर शहीदों के खून की नदियां बहती रहें। गाय के नाम पर मुसलमानाें का कत्ल किया जाए। साध्वी, तोगड़िया जैसों नफरत की भाषा बोलने वालों पर लगाम ना लगाई जाए। देश में कहीं भी दंगे हों तो 10 मुस्लिम नौजवानों को पकड़कर बंद कर दिया जाए। अरे मोदी जी अगर यही अच्छे दिन हैं तो मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि हमारे पुराने बुरे दिन लौटा दीजिए। क्योंकि हम आपके अच्छे दिनों से ऊब चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News