मुख्यमंत्री ने विपक्ष के हंगामे के बीच 80 करोड़ का बजट किया पेश

punjabkesari.in Tuesday, Jan 23, 2018 - 04:24 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वित्तीय वर्ष 2018-19 का बजट विधानसभा में पेश कर दिया है। बजट को विपक्ष के हंगामे के बीच पेश किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को स्किल डेवलेपमेंट बनाना है और इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के लिए रोजगार उपलब्ध करवाए जा रहें हैं। रघुवर सरकार ने 2018-19 के लिए 75 हजार 673 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है।
PunjabKesari
बजट पेश करने के बीच ही विपक्ष द्वारा हंगामा किया गया। विपक्ष के सदन में काला बुर्का पहनने पर सरकार द्वारा काफी विरोध किया गया। इसके चलते स्पीकर ने दो विधायकों को निलंबित कर दिया गया। सीएम ने बजट पेश करने से पूर्व इसकी कॉपी राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन को सौंप दी। बजट पेश करने से पूर्व मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
PunjabKesari
बजट में महिला सशक्तिकरण और पिछड़े जिलों के विकास पर चर्चा की गई। इसके साथ-साथ अनुसूचित जातियों के लिए योजनाओं पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त बजट में यह भी बताया गया कि गोड्डा में कृषि विश्वविद्यालय खोला जाएगा। इसके साथ-साथ यह भी बताया गया कि जिला मुख्यालयों के एक कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करवाई जाएगी। बजट में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि देवघर, रांची और सिमडेगा में फूलों की खेती को बढ़ावा दिए जाने के लिए नई योजनाएं बनाई जाएगी।
 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News