गुजरात के मुख्यमंत्री की तबीयत खराब, जूनागढ़ की यात्रा रद्द की

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2019 - 01:05 AM (IST)

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की तबीयत शुक्रवार सुबह खराब हो गई जिसके चलते उन्हें जूनागढ़ का अपना दौरा और सरकारी कार्यक्रम रद्द करने पड़े। राज्य सरकार की ओर से जारी एक मेडिकल बुलेटिन में यह बात कही गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि रूपाणी की स्थिति अब स्थिर है।

राजकोट में तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें जूनागढ़ का दौरा रद्द करना पड़ा। बुलेटिन के मुताबिक मुख्यमंत्री रूपाणी (62) की आंतों में सूजन पाई गई है और चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। रूपाणी राजकोट हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगवानी के लिए जाने वाले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News