छत्तीसगढ़ः 25 जवानों की शहादत के जिम्मेदार 13 नक्सली गिरफ्तार, 1 ढेर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2017 - 11:54 AM (IST)

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस दल ने 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला समेत अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इन नक्सलियाें काे स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुकमा के जगरगुंडा थाना क्षेत्र से 11 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तोंगपाल और गादीरास थाना क्षेत्र से एक-एक नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। 
PunjabKesari

मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर
जिले में बुरकापाल हमले के बाद पुलिस दल लगातार गश्त कर रहे हैं। डीआरजी और जिला पुलिस बल का दल जगरगुंडा क्षेत्र में था, तब उन्हें नक्सली गतिविधि की सूचना मिली। गिरफ्तार 9 अन्य नक्सली दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के सदस्य हैं। गादीरास और तोंगापाल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान मड़कामी हुंगा और मड़कामी मन्नू के रूप में हुई है। नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। घटनास्थल से नक्सली का शव और एक एसएलआर रायफल बरामद किया गया है। उसके कब्जे से 315 बोर की 3 बंदूकें भी मिली हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News