Internet की सुपरफास्ट रफ्तार! ये हैं भारत के टॉप 3 शहर, जिन्होंने मारी बाजी, दिल्ली-मुंबई रह गए पीछे

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 04:07 PM (IST)

Fastest Internet Speed : आज के डिजिटल युग में बिजली और पानी की तरह 'हाई-स्पीड इंटरनेट' भी एक बुनियादी जरूरत बन गया है। चाहे ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन पढ़ाई या फिर बिना बफरिंग के फिल्में देखना हर चीज के लिए तेज नेटवर्क अनिवार्य है। Ookla (ऊकला) की ताजा रिपोर्ट ने भारत के उन शहरों का खुलासा किया है जहां इंटरनेट रॉकेट की रफ्तार से चलता है। इस लिस्ट में दक्षिण भारत के शहरों का दबदबा देखने को मिला है।

1. नंबर 1 पर चेन्नई: रफ्तार का नया ठिकाना

हैरान करने वाली बात यह है कि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों को पीछे छोड़ते हुए चेन्नई भारत का सबसे तेज इंटरनेट वाला शहर बन गया है। यहां औसतन 51 Mbps की मोबाइल इंटरनेट स्पीड रिकॉर्ड की गई है। चेन्नई में नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद मजबूत है और यहां 5G सेवाओं का विस्तार अन्य शहरों की तुलना में अधिक आक्रामक तरीके से हुआ है।

PunjabKesari

2. बेंगलुरु: आईटी हब का जलवा बरकरार

देश की सिलिकॉन वैली कहा जाने वाला बेंगलुरु इस सूची में दूसरे पायदान पर है। यहां यूजर्स को करीब 42.50 Mbps की औसत स्पीड मिल रही है। टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स का गढ़ होने के कारण यहां का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर काफी एडवांस और स्थिर है।

PunjabKesari

3. हैदराबाद: तीसरे नंबर पर जमाया कब्जा

तेजी से उभरते हुए टेक हब हैदराबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यहां औसतन 41.68 Mbps की इंटरनेट स्पीड दर्ज की गई है। बड़ी टेक कंपनियों की मौजूदगी और बेहतर नेटवर्क कवरेज ने इसे टॉप 3 में जगह दिलाई है।

दिल्ली और मुंबई का क्या है हाल?

भले ही टॉप 3 में दक्षिण भारतीय शहरों का बोलबाला हो लेकिन राजधानी दिल्ली और मायानगरी मुंबई भी पीछे नहीं हैं। दिल्ली में औसतन 32 Mbps की स्पीड मिल रही है। 5G के तेजी से होते विस्तार के कारण इन शहरों की रैंकिंग में भी आने वाले महीनों में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

PunjabKesari

भारत में क्यों बढ़ रही है इंटरनेट की स्पीड?

एक्सपर्ट्स के अनुसार इंटरनेट क्रांति के पीछे 3 मुख्य कारण हैं:

यह भी पढ़ें: Alert! पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन को न करें इग्नोर! हो सकती इस बीमारी का संकेत, जानें क्यों है ये खतरनाक?

5G का विस्तार: देश के कोने-कोने में 5G टावर्स लगने से मोबाइल इंटरनेट की गति कई गुना बढ़ गई है।

फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क: घरों और ऑफिसों तक पहुंचने वाले ब्रॉडबैंड के लिए बिछाया जा रहा फाइबर नेटवर्क।

कंपनियों में होड़: रिलायंस जियो, एयरटेल और अन्य कंपनियों के बीच बेहतर सर्विस देने की प्रतिस्पर्धा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News