सुहागरात पर दुल्हन ने कहा- रुको मैं अभी! यह सुनते ही दूल्हे की बदल गई नियत और फिर आधी रात को जो हुआ उसने...

punjabkesari.in Saturday, Nov 29, 2025 - 03:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क। चेन्नई के पुरासैवक्कम इलाके में विवाह के कुछ दिनों बाद ही घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नवविवाहित दूल्हे के खिलाफ अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह घटना 23 नवंबर को हुई शादी के तुरंत बाद की बताई जा रही है।

विवाह और विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरासैवक्कम के रहने वाले ऑगस्टीन जोशुआ ने एक वैवाहिक वेबसाइट के ज़रिए तिरुवल्लूर की एक 24 वर्षीय युवती से शादी की थी। यह विवाह दहेज रहित था और दोनों परिवारों की सहमति से धूमधाम से संपन्न हुआ था। विवाह के बाद पहली रात ही आपसी समझ और शारीरिक संबंध बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने अपनी पत्नी पर हथौड़े से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

यह भी पढ़ें: लिव-इन में रह रहा था शादीशुदा मर्द, काली रात में बदल गया मूड, दोनों पार्टनर ने जमकर छलकाए जाम फिर कार में...

 

पुलिस जांच और आरोपी फरार

अगली सुबह दुल्हन के ससुराल वालों ने उसे कमरे में घायल अवस्था में देखा और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान दुल्हन ने पुलिस को बताया है कि उसके पति के अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे।

फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपी ऑगस्टीन जोशुआ की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News