शर्मनाक! दो रशियन गर्ल्स गोवा में आई घूमने, आधी रात को कर रही थीं ऐसा काम, तभी आ गई पुलिस और बोली- 'तुम अपने...'
punjabkesari.in Monday, Nov 24, 2025 - 04:08 PM (IST)
नेशनल डेस्क। भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक गोवा की छवि पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गोवा घूमने आईं दो रूसी महिलाओं जिनमें से एक डीजे और दूसरी अभिनेत्री हैं ने सोशल मीडिया के माध्यम से गोवा पुलिस के जवानों पर दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पीड़ित पर्यटकों का कहना है कि वे गोवा में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।
रात में चेकिंग के दौरान हुई घटना
रिपोर्ट के अनुसार यह घटना बुधवार देर रात करीब आधी रात की बताई गई है जब दोनों रूसी महिलाएं दो अन्य लोगों के साथ सिओलिम से मोजिम जा रही थीं। डीजे क्रिस्पी क्रिस्टिना और अभिनेत्री एवगेनिया बेल्स्काया। क्रिस्पी क्रिस्टिना ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी कार को एक पुलिसकर्मी ने रोका। जब उनकी दोस्त बेल्स्काया गाड़ी चला रही थीं तभी पुलिसकर्मी ने उनसे रूखे और अभद्र तरीके से बात करनी शुरू कर दी। अपमानजनक शब्द: क्रिस्टिना का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उन्हें "अपने देश वापस जाओ, यह तुम्हारा देश नहीं है" जैसे अपमानजनक शब्द भी कहे।
गंदी भाषा और सुरक्षा पर सवाल
क्रिस्टिना ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पुलिसकर्मी शुरू से ही बहुत गुस्से में था जैसे वह पहले भी ऐसा कर चुका हो। उन्होंने दावा किया कि बेल्स्काया ने लाइसेंस दिखाने के बाद जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ाई, पुलिसकर्मी ने उनके पीछे अपमानजनक और गंदी भाषा का इस्तेमाल किया। क्रिस्टिना ने कहा कि इस घटना ने उन्हें इतना डरा दिया कि वह वीडियो भी नहीं बना पाईं। उन्होंने इस पूरे वाकये को शर्मनाक बताया और गोवा में पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल उठाए।
गोवा पुलिस की प्रतिक्रिया
यह घटना पर्यटन सीजन के बीच गोवा की छवि के लिए एक बड़ा झटका है। इस पर संज्ञान लेते हुए:
नॉर्थ गोवा के एसपी हरिश्चंद्र मडकैकर ने कहा है कि पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि की जा रही है। गौरतलब है कि गोवा में ड्रग्स तस्करी और अपराध की बढ़ती घटनाओं के कारण सरकार ने पुलिस को अतिरिक्त अधिकार दिए हैं और चौकसी बढ़ाई है लेकिन ऐसी घटनाएं पुलिस के व्यवहार और ट्रेनिंग पर सवाल उठाती हैं।
