कश्मीर के लजीज व्यंजन बना रही हैं मास्टर शेफ पंकज,   पर्यटन को बढ़ावा देने की संभाली कमान

punjabkesari.in Thursday, Apr 15, 2021 - 09:18 PM (IST)

श्रीनगर:कश्मीर जितना सुन्दर है उतने ही लजीज है कश्मीर के व्यंजन। पर्यटन विभाग कश्मीर को प्रोमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है और अब इस काम की कमान उसने मास्टर शेफ इंडिया की विजेता पंकज भदौरिया को दी है। भदौरिया कश्मीरी पकवान बनाने का काम कर रही हैं।  श्रीनगर के इंस्टीच्यूट आॅॅफ होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने भी पंकज को एक्शन में देखने का मौका हासिल किया है। कश्मीर आए तीन सदस्यीय टूरिस्ट डैलिगेशन में पंकज भी शामिल थीं। इस दौरे का प्रमुख हिस्सा वो था जिसमें देश के जाने माने शेफस ने कुकिंग के लाइव प्रदर्शन किए। यह सब भारत में फूड कल्चर को प्रोमोट करने के लिए किया गया। PunjabKesari


तीन दिनों के दौरे के दौरान डैलिगेटस ने एश्यिा के सबसे बड़े टयूलिप गार्डन का भी दौरा किया। साथ ही उन्होंने विश्व प्रसिद्ध डल लेक को भी देखा और वहां पर शिकारा राइड का आनंद लिया। भदौरिया ने कहा कि 'पाक पर्यटन' पर्यटन का एक बहुत खास हिस्सा है। किसी भी जगह की प्रकृतिक सुन्दरता के साथ साथ उस स्थान का खान-पान भी लोगों को आकर्षित करता है।

PunjabKesari
उन्होंने कहा कि जब लोग जापान जाते हैं तो वहां क्या करते हैं। वे वहां के प्रसिद्ध सूशी बार में जाते हैं। वियतनाम में भी यही करते हैं। तो फिर हम यहां पर फूड कल्चर को बढ़ावा क्यों न दें। खाने के उत्सव आयोजित करना और स्थानीय खाना प्रोमोट करना पर्यटन को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि 30 प्रतिशत पर्यटन 'पाक पर्यटन' होता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News