56 साल के हुए अमित शाह, उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए सोमनाथ मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जप

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2020 - 02:09 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के मौक़े पर आज उनके गृहराज्य स्थित विश्वविख्यात सोमनाथ मंदिर में उनके बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के साथ महामृत्युंजय और आयुष्य मंत्र का जप किया गया। गिर सोमनाथ जिले में हिंद महासागर के किनारे स्थित इस भव्य मंदिर का संचालन करने वाले सोमनाथ ट्रस्ट की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

 

इसमें कहा गया कि शाह जो ट्रस्ट के ट्रस्टी भी है, के जन्मदिन पर मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए तीर्थ पुरोहितों ने महामृत्युंजय और आयुष्यमंत्र का जप किया। ज्ञातव्य है कि शाह इस मंदिर में हर महत्वपूर्ण मौके पर पूजा अर्चना करते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसके एक ट्रस्टी हैं। 22 अक्तूबर 1964 को जन्मे शाह आज 56 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी से लेकर कई बड़े नेताओं ने शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News