"टाटा, बाय-बाय दीदी, आपका समय समाप्त...": चंडीपुर में अमित शाह ने भरी हुंकार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 06:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। चंडीपुर में अपनी अंतिम चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि बंगाल में बदलाव की लहर चल रही है और भाजपा की सरकार बनना तय है।

दीदी, अब जाने का समय आ गया है

ममता बनर्जी पर सीधा निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा- "यह पहले चरण के चुनाव की आखिरी रैली है और मैं चंडीपुर की धरती से दीदी को कहना चाहता हूँ— 'टाटा, बाय-बाय, आपका समय अब समाप्त हो चुका है।' आपने बंगाल की जनता को बहुत परेशान किया है, अब आपकी विदाई और भाजपा की एंट्री का समय है।"

ये भी पढ़ें- Liquor Price Hike: शराबियों को बड़ा झटका! इस राज्य में शराब पर लागू होगा 'नया टैक्स' फॉर्मूला

घुसपैठियों और 'गुंडों' को दी सख्त चेतावनी

अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि 4 मई को नतीजे आने के बाद स्थितियां बदल जाएंगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं घुसपैठियों से कहना चाहता हूँ कि 4 मई को गिनती है और 5 मई को भाजपा सरकार बनेगी। आप लोग जल्दी से बांग्लादेश जाने की तैयारी कर लें।" उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग हिंसा में शामिल हैं, उन्हें पाताल से भी ढूँढकर जेल भेजा जाएगा।

चंडीपुर के लिए 'पान अनुसंधान केंद्र' का वादा

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए शाह ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि चंडीपुर और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर होने वाली पान की खेती को देखते हुए भारत सरकार यहाँ एक अत्याधुनिक पान अनुसंधान केंद्र (Paan Research Centre) स्थापित करेगी।

ये भी पढ़ें- 22 अप्रैल...! भारत के इतिहास में वो काला दिन.... भारतीय सेना ने कहा- भारत न भूलता है और न माफ करता है

राष्ट्रीय सुरक्षा और 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र

अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कांग्रेस, कम्युनिस्ट और ममता बनर्जी अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ थे, लेकिन पीएम मोदी ने इसे खत्म कर दिखाया। शाह ने कहा कि पहले की सरकारें आतंकियों को बिरयानी खिलाती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने उरी और पुलवामा का बदला सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से लिया। हाल के पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए भारत ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News