Chandrayaan 2 का सफल प्रक्षेपण, PM मोदी समेत इन बड़े नेताओं ने ISRO को दी बधाई

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 04:58 PM (IST)

श्रीहरिकोटा: भारत के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2' का सोमवार को यहां स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण किया गया और करीब 16 मिनट बाद भूस्थैतिक प्रक्षेपण यान जीएसएलवी मार्क ।।। एम-1' ने इसे सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया। तीन चरणों वाले 43.43 मीटर लंबे जीएसएलवी मार्क ।।। एम-1 ने अपराह्न दो बजकर 43 मिनट पर उड़ान भरी और आसमान में छाए बादलों को चीरते हुए प्रक्षेपण के करीब 16 मिनट बाद 3,850 किलोग्राम वजनी चंद्रयान-2 को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। पृथ्वी की कक्षा में स्थापित होने के साथ ही इसने भारत के महत्वाकांक्षी मिशन के पहले चरण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। मिशन की सफलता के बाद पूरा देश खुशी से झूम गया है। इस गर्व के क्षण पर नेताओं ने सोशल मीडिया पर बधाइयां देनी शुरू कर दी है। 
 



 

 
 
 
 
 
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News