चंद्रबाबू नायडू का तंज, देश की जनता मोदी के खिलाफ

punjabkesari.in Monday, Jan 28, 2019 - 06:46 PM (IST)

नेशनल डेस्कः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को तमिलनाडु की यात्रा के दौरान कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन देश का मूड दर्शाता है। नायडू ने यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी पार्टी के नेताओं से कहा कि तमिलनाडु के लोगों ने गज चक्रवात के कारण नुकसान झेलने वाले राज्य को नजरअंदाज किए जाने के खिलाफ काले झंडे और गुब्बारे दिखाए।

नायडू ने चेताया कि मोदी को आंध्र प्रदेश में और गंभीर प्रदर्शन का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि मुदरै में विरोध प्रदर्शन भाजपा के खिलाफ देश का मूड दिखाता है। तमिलनाडु की तुलना में केंद्र ने आंध्र के साथ बहुत अन्याय किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मोदी और अमित शाह आंध्र प्रदेश का दौरा करें तो उन्हें बहुत गंभीर प्रदर्शन और विरोध का सामना करना होगा। नायडू ने टीडीपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि हम भाजपा को हराने के एकमात्र उद्देश्य से काम करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News