ऊडी में पाक ने किया संघर्षविराम उल्लंघन

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2017 - 10:50 AM (IST)

श्रीनगर : उतर कश्मीर में बारामुला जिला के ऊडी सेक्टर में शुक्रवार को पाकिस्तानी ने फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की तरफ  से उड़ी में भारतीय चौकियों को और नागरिक बहुल इलाकों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद दोनों देशों की तरफ से फायरिंग जारी रही।


बता दें कि जुलाई महीने में उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा  पर पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पाक की इस नापाक हरकत के चलते भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। गत सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने बारामुला के सिलीकूट इलाके में एल.ओ.सी. पर एक भारतीय चौकी की तरफ  बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसमें एक जवान घायल हो गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News