पाक सैनिकों ने पुंछ और राजौरी के सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की

punjabkesari.in Friday, May 22, 2020 - 01:31 PM (IST)

जम्मू : पाकिस्तान की फौज ने जम्मू कश्मीर में पुंछ और राजौरी जिलों के अग्रिम इलाकों में शुक्रवार को गोलाबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका मुहंतोड़ जवाब दिया। 
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, " सुबह करीब सात बजकर 20 मिनट पर, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की।" अधिकारी ने बताया कि आखिरी रिपोर्ट आने तक दोनो पक्षों के बीच गोलाबारी जारी थी।

PunjabKesari

बहरहाल पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में तत्काल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान के सैनिकों ने पुंछ के सेक्टर में भी नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की। प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब साढ़े तीन बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलाबारी की और मोर्टार दागे। पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News