पुंछ और राजोरी में पाकिस्तान का संघर्ष विराम उल्लंघन, अब दाग रहा मोर्टार के गोले

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2019 - 06:39 PM (IST)

पुंछ : शांति को लेकर पाकिस्तान के सारे वादे और दावे खोखले साबित हो रहे हैं। शनिवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ और राजोरी में एलओसी को निशाना बनाकर गोलीबारी की। पाकिस्तानी गोलीबारी का यह पांचवा दिन है। शुक्रवार रात को भी पाकिस्तानी गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सेना के दो जवान घायल हो गये। PunjabKesari
शनिवार सुबह भी पाकिस्तान ने गोलीबारी जारी रखी। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान अब मोर्टार के गोले दाग रहा है। लोगों मे ंएक तरह से डर और दहशत का माहौल है। भारतीय सैनिक भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। फिलहाल आज किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।PunjabKesari

 

एक सप्ताह में 60 बार फायरिंग
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भले ही शांतिदूत बनने की कोशिश कर रहे हैं पर उनकी सेना सीमा पर गोलीबारी करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। पाकिस्तानी सेना ने एक सप्ताह में सीमा पर साठ बार गोलीबारी की है और  एलओसी में 70 से अधिक सिविल क्षेत्रों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया है। कश्मीर के बारामूला और उड़ी से लेकर पुंछ के राजोरी, के जी सेक्टर, मनकोट, बालाकोट सेक्टर और सांबा में गोलीबारी की जा चुकी है। अब तक की गोलीबारी में नौ लोग घायल हो चुके हैं जिनमें जवान भी शामिल हैं।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News