नौशहरा में पाकिस्तान की गोलीबारी, एक आर्मी पोर्टर घायल

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 01:00 PM (IST)

  जम्मू : जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर से चलाई गई गोली लगने से सेना का एक कुली घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को सुबह नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं। एक गोली सेना के कुली सुरजीत कुमार को जा लगी और वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

PunjabKesari

एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के अलावा, अन्य कहीं से भी बुधवार को दोपहर बाद से संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने की खबर नहीं है। 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद के एक शिविर पर भारत ने एकतरफा हवाई हमला किया था जिसके बाद से सीमा पर गोलीबारी का सिलसिला जारी है। भारत की कार्रवाई, 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के जवाब में थी जिसमें 40 जवान मारे गए थे। भारत की कार्रवाई के बाद नियंत्रण रेखा पर 100 से अधिक बार पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। गोलीबारी में चार नागरिक मारे जा चुके हैं और कई घायल हुए हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News