एलओसी पर पाक का संघर्ष विराम उल्लंघन, 1 नागरिक घायल, 1 जवान घायल

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2017 - 03:16 PM (IST)

जम्मू: पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सैनिक क्षेत्र में भारी गोलीबारी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी जारी है। गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक और बीएसएफ का एक जवान घायल हुआ है। पाकिस्तान द्वारा बलनोई, शाहपुर, मनकोट में गोलीबारी की जा रही है।भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी पाकिस्तान ने पुंछ में गोलीबारी की थी जिसमें आर्मी के दो पोर्टर घायल हो गए थे। पाकिस्तान एलओसी को लगातार निशाना बना रहे हैं। वहीं आज से केन्द्रिय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी चार दिवसीय जम्मू कश्मीर दौरे पर पहुंच रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News