Railway Food Price Hike: रेलवे स्टेशन पर महंगा हुआ स्नैक्स, बढ़ाए खाने-पीने के दाम, 1 जून से लागू होंगे नए रेट
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 11:55 AM (IST)
Railway Food Price: सेंट्रल रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों को अब स्टेशन पर मिलने वाले स्नैक्स के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। रेलवे ने अपने नेटवर्क के छोटे कैटरिंग स्टॉल्स पर बिकने वाले अलग-अलग खाने-पीने के आइटम्स के दामों में बदलाव कर दिया है। यह नई दरें 1 जून 2026 से पूरे सिस्टम में लागू होंगी।
नए रेट कार्ड के अनुसार कई लोकप्रिय स्ट्रीट फूड आइटम्स की कीमतें बढ़ाई गई हैं। वड़ा पाव, जो अभी करीब 13 रुपये में मिलता है, अब बढ़कर लगभग 20 रुपये का हो जाएगा। इसी तरह समोसे की कीमत भी 12 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दी गई है। यह फैसला रेलवे प्रशासन की मंजूरी के बाद लागू किया गया है। इसके लिए CSMT मुंबई स्थित चीफ कमर्शियल मैनेजर (क्लेम्स और कैटरिंग) ऑफिस की ओर से 25 मई 2026 को एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया। यह सर्कुलर भुसावल, भोपाल, सोलापुर, नागपुर, पुणे और अन्य डिवीजनों के वरिष्ठ अधिकारियों तक भेजा गया है।

रेलवे ने सभी लाइसेंसधारियों और स्टॉल संचालकों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे अपने काउंटर पर नया मेन्यू और संशोधित दरें स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें। यह जानकारी दो भाषाओं में दिखाना अनिवार्य होगा ताकि यात्रियों को सही कीमतों की जानकारी मिल सके। अधिकारियों ने इस बात पर भी ज़ोर दिया है कि दरों में बदलाव का नतीजा "खाने-पीने की चीज़ों की गुणवत्ता में सुधार के रूप में दिखना चाहिए," और डिवीजनों को निर्देश दिया गया है कि इसे लागू करने के छह महीने बाद बिक्री का आकलन करें। गुणवत्ता और मात्रा सुनिश्चित करने, तथा ज़्यादा पैसे वसूलने की शिकायतों को दूर करने के लिए नियमित जाँच और निरीक्षण किए जाएंगे।
If you visit any eatery or restaurant, you’ll notice that prices of almost everything — from tea and naan to biryani and thali — have increased by at least 50% in the last 3 months. This sharp rise is badly affecting daily wage workers and poor families. https://t.co/T99WuG09Tw
— Magadh Updates (@magadh_updates) May 27, 2026
इन 33 वस्तुओं की गई Revised Rates:-
1. आलू वड़ा (1 नग) - 15 रुपये
2. रगड़ा/उसल प्लेट + 1 पाव - 25 रुपये
3. वेज समोसा (1 नंबर) - 20 रुपये
4. पाव (1 नग) - 5 रुपये
5. वेज सैंडविच + सॉस - 35 रुपये
6. वेज चीज़ सैंडविच + सॉस - 45 रुपये
7. वेज पफ/पेटिस - 20 रुपये
8. साबूदाना वड़ा (1 नंबर) - 20 रुपये
9. ढोकला - 25 रुपये
10. सभी प्रकार के लड्डू - 20 रुपये
11. वेज फ्रेंकी - 30 रुपये
12. वेज चीज़ फ्रेंकी - 45 रुपये
13. सूखा भेल - 25 रुपये
14. चटनी भेल - 30 रुपये
15. पोहा नमकीन - 20 रुपये
16. सादा डोसा (सादा) + चटनी + सांभर - 25 रुपये
17. मसाला डोसा + चटनी + सांभर - 35 रुपये
18. प्याज डोसा/उत्तपम + चटनी/सांभर - 30 रुपये
19. रवा डोसा/मसाला उत्तपम + चटनी + सांभर - 35 रुपये
20. रवा इडली + चटनी + सांभर (2 नग) - 35 रुपये
21. पाव भाजी (2 पाव) - 50 रुपये
22. दही वड़ा (2 नग) - 35 रुपये
23. वेज कटलेट (2 नग) + सॉस/चटनी - 35 रुपये
24. छोले पूरी (5 पूरी + छोले) - 40 रुपये
25. मेदु वड़ा + चटनी/सांभर (2 नग) - 35 रुपये
26. इडली सांभर/चटनी (2 नग) - Rs 30
27. चना दाल वड़ा + चटनी (2 नग) - Rs 35
28. ब्रेड पकोड़ा - Rs 25
29. प्याज़ पकोड़ा/मिक्स भजिया - Rs 25
30. मूंग भजिया - Rs 30
31. वेज रोल - Rs 30
32. वेज पिज़्ज़ा - Rs 50
33. टमाटर सूप - Rs 20
खास बात यह है कि कचौड़ी, गुलाब जामुन, ताज़े जूस, मिसल पाव और वेज नूडल्स समेत 16 चीज़ों की कीमतें पहले जैसी ही हैं। जूस और सोडा प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। तीन चीज़ें -चना/सिंग/फरसान, सभी तरह की चिक्की और मिल्कशेक - को A-la-carte मेन्यू से पूरी तरह हटा दिया गया है; अब इन्हें 'प्रोपराइटरी आर्टिकल डिपो' या PAD आइटम के तहत रखा गया है। इसका मतलब है ब्रांडेड, पहले से पैक किए हुए, और जल्दी खराब न होने वाले खाने-पीने के सामान।
