रोहिंग्या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा: केंद्र

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2017 - 06:24 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार देते हुए आज कहा कि इन्हें यहां नहीं रहने दिया जा सकता।  केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत में आज दायर हलफनामे में कहा है कि रोङ्क्षहग्या मुसलमान भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। 

सरकार ने आगे कहा है कि कुछ रोहिंग्या मुसलमानों के तार आतंकवादी संगठनों से भी हैं और इसलिए उन्हें यहां यहां रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती।  केंद्र ने यह स्पष्ट किया है कि रोङ्क्षहग्या गैर-कानूनी तरीके से रह रहे शरणार्थी हैं, इसलिए उनके पास कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है।  

सरकार का यह जवाब दो रोहिंग्या मुसलमानों की याचिका पर नोटिस के जवाब में आया है। इन याचिकाकर्ताओं की ओर से जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने जिरह की थी, जिसके बाद न्यायालय ने केंद्र को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News