पाकिस्तान ने बालाकोट के बाद उरी में भी शुरू की गोलीबारी, 1 घायल

punjabkesari.in Friday, Jun 30, 2017 - 03:46 PM (IST)

श्रीनगर : पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए LoC से सटे उरी सेक्टर में गोलीबारी करनी शुरू कर दी है। भारतीय सेना भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस घटना में एक महिला के घायल होने खबर है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल गोलीबारी जारी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आज सुबह बालाकोट सेक्टर में करीब 4.15 बजे पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लघंन किया गया। इस फायरिंग में भी एक महिला जख्मी हो गई थी जिसे बाद में इलाज के लिए जिला अस्पताल राजौरी में भर्ती करवाया गया था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News