पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर; नौशेरा में दागे मोर्टार, VIDEO आया सामने
punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2017 - 11:25 AM (IST)
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए आज भारतीय सीमा चौकियों को निशाना बनाया। रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि सुबह करीब साढे छह बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर भारतीय अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए स्वचलित हथियारों, मशीनगनों और मोर्टारों से जोरदार गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।
#WATCH Ceasefire violation by Pakistan Army in J&K's Naushera sector along the Line of Control, from 6:30 am. Indian Army retaliating. pic.twitter.com/b5JOeYOnrr
— ANI (@ANI_news) June 25, 2017
प्रवक्ता ने बताया कि इस गोलीबारी में किसी सैनिक अथवा नागरिक के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। शनिवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ क्षेत्र में भारतीय सीमा चौकियों को निशाना बनाया था। गुरुवार को पाकिस्तान बार्डर एक्शन टीम के हमले में दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और इसी क्षेत्र में सेना ने खारी मदाना में भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया था।
#Visuals: Ceasefire violation by Pakistan Army in J&K's Naushera sector along the Line of Control, from 6:30 am. Indian Army retaliating. pic.twitter.com/2cYfAKkdvZ
— ANI (@ANI_news) June 25, 2017