CBSE 10th Result: CBSE ने जारी किया 10th का Result, ऐसे करें चेक

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 04:38 PM (IST)

CBSE 10th Result: CBSE यानि Central Board of Secondary Education ने दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम ऐलान कर दिया है। बता दें कि इस साल 25 लाख छात्रों ने पेपर दिए थे। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
जिन बच्चों का रिजल्ट आना है वे डिजी लॉकर पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। यहां पर छात्र साथ ही अपना मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट, उमंग (UMANG) ऐप  पर जाकर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

बेटियों ने फिर जमाई धाक

एक बार फिर से दसवीं के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है। बोर्ड ने फिलहाल टॉपर लिस्ट का ऐलान नहीं किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News