Petrol Diesel Rate on 16 May: चेक करें पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना समेत बड़े शहरों में क्या है नए दाम
punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 10:49 AM (IST)
Petrol/ Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को ईंधन की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा असर लोगों की जेबों पर पड़ा है। ईंधन में कीमतों में बढोतरी के पीछे का कारण ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में आया भारी उछाल है। इससे ग्लोबल मार्केट में 50% तेल के रेट बढ़ गए हैं। आइए जानते हैं आज के पेट्रोल और डीजल के नए रेट
आज (शनिवार, 16 मई) आपके शहर में क्या हैं नई कीमतें?
|
शहर |
पेट्रोल की नई कीमत (₹/लीटर) |
डीजल की नई कीमत (₹/लीटर) |
|---|---|---|
|
नई दिल्ली |
₹97.77 |
₹90.67 |
|
मुंबई |
₹106.68 |
₹93.14 |
|
कोलकाता |
₹108.74 |
₹95.13 |
|
चेन्नई |
₹103.67 |
₹95.25 |
|
हैदराबाद |
₹110.85 |
₹98.96 |
|
बेंगलुरु |
₹106.17 |
₹94.10 |
|
तिरुवनंतपुरम |
₹110.68 |
₹99.45 |
|
पटना |
₹109.06 |
₹95.10 |
|
जयपुर |
₹107.75 |
₹93.03 |
|
भुवनेश्वर |
₹104.16 |
₹95.71 |
|
गुरुग्राम |
₹98.42 |
₹90.89 |
|
नोएडा |
₹97.97 |
₹91.20 |
|
लखनऊ |
₹97.39 |
₹90.69 |
|
चंडीगढ़ |
₹97.27 |
₹85.25 |
राज्यों में क्यों अलग-अलग होते हैं दाम?
यदि आप ऊपर दिए गए आंकड़ों को देखें, तो दिल्ली में पेट्रोल जहां ₹97.77 है, वहीं हैदराबाद में यह ₹110.85 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। इस अंतर की मुख्य वजह VAT (Value Added Tax) यानी मूल्य वर्धित कर है। हर राज्य सरकार अपनी सुविधानुसार ईंधन पर अलग-अलग दरों से वैट वसूलती है, जिसके कारण देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग हो जाती हैं।
