कैशलैस चंडीगढ़ : सिस्टम को अपनाने के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2016 - 10:55 AM (IST)

चंडीगढ़ (विजय) : काले धन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम का स्वागत करते हुए चंडीगढ़ बिजनैस काऊंसिल (सी.बी.सी.) ने  कैशलैस सिस्टम अपनाने के लिए शहर के व्यापारियों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। इसके लिए जगह-जगह व्यापारियों को भुगतान के नए तरीके जैसे स्वाइप कार्ड मशीन, व मोबाइल एप अपनाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। सी.बी.सी. अध्यक्ष बलदेव गोयल ने कहा कि शहर में कैशलैस सिस्टम लागू करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की पहल का सी.बी.सी. पूरा समर्थन देती हैं और इसी कड़ी में सी.बी.सी. ने व्यापारियों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। गोयल ने प्रशासन व बैंकों से अपील की है कि वे जल्द स्वाइप कार्ड मशीनों को उपलब्ध कराएं। गोयल ने कहा है कि साथ में उपभोक्ताओं को भी कार्ड देना भी बैंकों को भी शुरू कर देना चाहिए। 

 

उन्होंने कहा कि अगर पर्याप्त संख्या में मशीनें और कार्ड उपलब्ध हो जाएंगे तो इससे व्यापारियों को अपने व्यापार में आसानी होगी। गोयल ने कहा कि व्यापारी अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी है और सरकार को इसका ध्यान रखना होगा कि उनके व्यापार के अनुकूल वातावरण बनाने में उनका पूरा सहयोग किया जाएगा। साथ में यह जरूरी है कि व्यापारियों को नए सिस्टम के बारे में पूरी तरह से जागरूक किया जा इसके लिए सी.बी.सी. की तरफ से जगह-जगह व्यापारियों को इस नए सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों  को नया सिस्टम अपनाने में प्रशासन को पूरा सहयोग करने की जरूरत है। गोयल ने कहा है कि हाल ही में डिप्टी कमिश्नर अजीत बाला जी जोशी ने व्यापारियों को कैशलैस सिस्टम को लागू करने के लिए बैठक का आयोजन किया था जिसमें भी सी.बी.सी. ने सहयोग देने के लिए भरोसा दिलाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News