अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
punjabkesari.in Monday, May 19, 2025 - 09:44 AM (IST)

नेशनल डेस्क. महाराष्ट्र से एक दुखद खबर सामने आई है। मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर जगबूदी नदी में जा गिरी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है।
Ratnagiri, Maharashtra: An accident occurred on the Mumbai-Goa Highway when a car plunged into the Jagbudi River. Five passengers lost their lives, while the driver sustained serious injuries. All the occupants were traveling from Mumbai to Devrukh pic.twitter.com/kty9tEnNM6
— IANS (@ians_india) May 19, 2025
जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग मुंबई से देवरुख की ओर जा रहे थे। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किस कारण से हुई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है। मृतकों की पहचान और अन्य जानकारियां अभी आनी बाकी हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।