टायर फटने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 1 की मौत व 6 लोग गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 14, 2021 - 10:50 AM (IST)

श्री गंगानगर (राजेंद्र  सिंह): सादुलशहर-श्रीगंगानगर मार्ग पर आज सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में करीब 7-8 लोग थे जिनमें से एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार का टायर फट गया जिससे वो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा सादुलशहर-श्रीगंगानगर मार्ग पर गांव बुधरवाली के पास हुआ। कार में दो परिवारों के सदस्य धार्मिक कार्यों के लिए खाटलबाना जा रहे थे।

 

दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई व परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया और उनकी डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दूसरे अस्पताल रैफर कर दिया। वहीं घायलों का हाल जानने व पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने भाजपा नेता प्रदीप खीचड़ चिकित्सालय पहुंचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News