असम में 6.6 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 01:13 PM (IST)

गुवाहाटी : असम में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने जानकारी दी है कि श्रीभूमि जिले में एक गुप्त सूचना और सतर्क कार्रवाई के दौरान 6.6 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने 4 संदिग्ध तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। 

मुख्यमंत्री ने पुलिस की इस निर्णायक कार्रवाई की खुलकर सराहना की है और स्पष्ट किया है कि असम से नशे के खातमे तक यह अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि राज्य के श्रीभूमि जिले में 6.6 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया है और इस सिलसिले में 4 संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 

शर्मा ने पुलिस की इस निर्णायक कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा। मुख्यमंत्री शर्मा ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि याबा (मादक पदार्थ) की 66,000 गोलियां बरामद की गईं जिनकी कीमत 6.6 करोड़ रुपये है। ये गोलियां चालक की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई थीं। 

यह भी पढ़ें: Emergency Landing: दिल्ली से वाराणसी जा रही Air India एक्सप्रेस की फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

श्रीभूमि पुलिस ने कार को रोककर कार्रवाई की और मादक पदार्थ की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। याबा को थाई भाषा में 'क्रेजी मेडिसिन' कहा जाता है। यह एक बहुत ज़्यादा लत लगाने वाली दवा है। इसमें मेथामफेटामाइन और कैफीन का मिश्रण होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News