तिरुमाला मंदिर बोर्ड के अधिकारी पर छापेमारी, 5 करोड़ की संपत्ति जब्त, 2 किलो सोना और 12 लाख रुपये मिले

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 11:41 AM (IST)

तिरुपति: आंध्र प्रदेश के मशहूर तिरुमाला तिरुपति बालाजी मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के डिप्टी एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (Dy.EO) मेंडु लोकनाधम एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) के रडार पर आ गए हैं।  मेंडु लोकनाधम से जुड़ी जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने, चांदी और प्लेटिनम के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान बरामद किए गए। एंटी-करप्शन एजेंसी द्वारा आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किए गए है जिसके  बाद, आरोपी अधिकारी और उनके रिश्तेदारों के घरों सहित तिरुपति जिले में चार जगहों पर तलाशी ली गई।

बुधवार देर रात जारी ACB की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) द्वारा आंध्र प्रदेश ACB के साथ साझा की गई जानकारी के आधार पर की गई। यह जानकारी TTD के कुछ कर्मचारियों के पास कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति होने के बारे में थी। CBI ने हाल ही में तिरुपति लड्डू में इस्तेमाल होने वाली सामग्री में कथित मिलावट की जांच पूरी की थी और चार्जशीट दाखिल की थी। उस जांच के दौरान, उसने ACB के साथ ज़रूरी जानकारी साझा की थी। इस जानकारी के आधार पर, ACB ने पहले 22 अप्रैल, 2026 को TTD के पूर्व चेयरमैन वाई.वी. सुब्बा रेड्डी के पर्सनल असिस्टेंट के. चिन्ना अप्पन्ना के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

आगे की जांच और सबूत इकट्ठा करने के बाद, ACB ने लोकनाधम के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ़ करप्शन एक्ट, 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 13(2) और धारा 13(1)(b) के तहत एक अलग मामला दर्ज किया। यह मामला क्राइम नंबर 06/RCA-TCT/2026 के तौर पर दर्ज किया गया। जांच के हिस्से के तौर पर, ACB की टीमों ने बुधवार सुबह चार जगहों पर तलाशी ली। कई दस्तावेज़ और अन्य सबूत, जिनमें प्रॉपर्टी के रिकॉर्ड भी ज़ब्त किए गए।

 तलाशी के दौरान मिले दस्तावेज़ों के अनुसार, अधिकारी ने कथित तौर पर कई प्रॉपर्टीज़ खरीदीं और उनमें से कुछ को अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर रजिस्टर कराया। जैसे कि PK लेआउट, तिरुपति में एक घर, जो उनकी पत्नी के नाम पर रजिस्टर है। तिरुपति के गोल्लावानीगुंटा रिहायशी इलाके में एक बिल्डिंग के साथ दो हाउस प्लॉट, जो उनकी पत्नी के नाम पर रजिस्टर हैं। तिरुपति ज़िले के वडमालापेटा मंडल के पादिरेडु अरण्यम गांव में एक घर का प्लॉट। तिरुपति अर्बन के श्रीनिवास नगर रिहायशी इलाके में एक घर का प्लॉट, जो उनके बेटे के नाम पर रजिस्टर्ड है। आरोपी अधिकारी और उनके बेटे के नाम पर चार फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD)।

अधिकारी के जीजा के घर की तलाशी के दौरान 31.98 लाख रुपये की कीमत का एक प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट भी मिला, जो अधिकारी की पत्नी और अन्य लोगों के नाम पर ज्वाइंट था। ACB ने तलाशी के दौरान 2 किलो सोना, 12.5 लाख रुपये नकद और 6.5 किलो चांदी भी ज़ब्त की। ACB ने बताया कि अब तक मिली संपत्ति और कीमती सामान की कुल कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है और आगे की तलाशी व जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News